मुंबई : मध्य रेल के मुंबई मंडल पर 15 फरवरी को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक किया जाएगा। यह ब्लॉक मेन लाइन माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन 11.05 बजे से 15.45 बजे तक लिया जाएगा।
सीएसएमटी से 10.36 बजे से 15.10 बजे तक चलने वाली डाउन फास्ट लाइन सेवाएं माटुंगा स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर डाइवर्ट की जाएगी और माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अपने निर्धारित ठहरावों के अनुसार रुकेंगी और अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
ठाणे से आगे जाने वाली फास्ट ट्रेनों को मुलुंड स्टेशन पर डाउन फास्ट लाइन पर पुनः डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही ठाणे से सुबह 11:03 बजे से दोपहर 15:38 बजे तक चलने वाली अप फास्ट लाइन की सेवाएं मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच अपने निर्धारित ठहरावों के अनुसार रुकेंगी। इसके बाद उन्हें माटुंगा स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर पुनः डायवर्ट किया जाएगा और वे अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
सीएसएमटी से वाशी/बेलापुर/पनवेल जाने वाली हार्बर लाइन की डाउन सेवाएं 10.34 बजे से 15.36 बजे तक और पनवेल/बेलापुर/वाशी से सीएसएमटी मुंबई की ओर जाने वाली हार्बर लाइन की अप सेवाएं 10.17 बजे से 15.47 बजे तक रद्द रहेंगी।ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी – कुर्ला और पनवेल – वाशी खंडों पर विशेष उपनगरीय ट्रेन सेवाएं चलेंगी।ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर लाइन के यात्री ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच 10.00 बजे से 18.00 बजे तक यात्रा कर सकते हैं।