महाराष्ट्र के किसानों के लिए 31,628 करोड़ रुपए के मुआवजा पैकेज का ऐलान

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा

मुंबई : महाराष्ट्र में बारिश की मार झेल रहे किसानों के लिए राज्य सरकार ने 31,628 करोड़ रुपए के मुआवजा पैकेज का ऐलान किया है। इसके अलावा 16 से 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक का फसल बीमा पैकेज के रुप में मिलेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि यह अब तक का किसानों के लिए सबसे बड़ा राहत पैकेज है। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ से क्षतिग्रस्त प्रति हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए 47,000 रुपये नकद और रोजगार गारंटी योजना के तहत 3 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करे।
मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि इस साल के मॉनसून में कुल 1.43 लाख हेक्टेयर भूमि पर बुवाई हुई की थी, लेकिन बाढ़ के कारण 68 लाख हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई। बाढ़ के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण 60,000 हेक्टेयर खेत की मिट्टी की ऊपरी परत बह गई। बाढ़ के कारण 36 में से 29 जिले और 358 में से 253 तहसील बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि किसानों को दिवाली से पहले पूरी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। फसल नुकसान के लिए 6,175 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। रबी फसलों के लिए प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इसके लिए 6,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि फसल बीमा कराने वाले 45 लाख किसानों को प्रति हेक्टेयर 17,000 रुपये की बीमा राशि मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *