गुजरात : गुजरात में भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर इस्तीफा दे दिया है। सरकार के कुल 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा से सब अचंभित हैं। लेकिन, सूत्रों के अनुसार गुजरात में भाजपा की सरकार नया कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है। हो सकता है, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद गुजरात सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ समारोह का आयोजन होगा।
कैबिनेट विस्तार में मंत्रिमंडल के 5 पुराने मंत्री को रखा जा सकता है और 16 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। दो महिला नेताओं को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। नई कैबिनेट में लगभग 20 से 23 सदस्य होने की उम्मीद है।
नोट : तस्वीर गुजरात सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की है।