डीजीसीए ने सौंपा नवी मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारियों को बहुप्रतीक्षित एयरोड्रम लाइसेंस

मुंबई : नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नवी मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारियों को बहुप्रतीक्षित एयरोड्रम लाइसेंस 30 सितम्बर को सौंप दिया। अब मुंबई मेट्राेपॉलिटन रीजन को दूसरा हवाई अड्‌डा मिल जाएगा। डीजीजीए से लाइसेंस मिलने के बाद अब जल्द ही इस नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करा लिया जाएगा।
लाइसेंस सौंपते अधिकारी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से पहले इस हवाई अड्‌डे का शुभारंभ कर सकते हैं। नवी मुंबई के साथ ग्रेटर नोएडा में बने जेवर एयरपोर्ट को डीजीसीए ने लाइसेंस जारी किया है। नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित मुंबई दौरे में शुरू हो सकता है। पीएम मोदी के 8-9 अक्तूबर को मुंबई आने का कार्यक्रम बन रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशक फैज अहमद किदवई एयरोड्रोम लाइसेंस एनएमआईए के अधिकारियों को सौंपा।
डीजीसीए ने कड़े सुरक्षा और नियामकीय मानकों को पूरा करने के बाद यह लाइसेंस दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *