मुंबई : प्रेम प्रसंग का मामला जब त्रिकोण हो जाता है तो परिणाम खौफनाक होता है। ऐसा ही मामला मुंबई पालघर शहर का सामने आया है। प्रेम-प्रसंग के बीच एक की हत्या कर दी गई है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला का किसी और के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम-प्रसंग में रह रहे प्रेमी ने महिला के दूसरे प्रेमी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना बोईसर के पास परनाली इलाके में हुई। फरार आरोपी प्रेमी और महिला दोनों को गुजरात के वापी से गिरफ्तार कर लिया गया है।
एजेंसियों के अनुसार, सुरेंद्र चंद सिंह (उम्र 34) और रेखा दुर्गादास वैष्णव (उम्र 25) पालघर तालुका के बोईसर के पास परनाली स्थित बालाजी कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में रह रहे थे। लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए भी रेखा वैष्णव का तीस साल के युवक हरीश सुखाड़िया के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी सुरेंद्र सिंह को मिलने पर उसने हरीश सुखाड़िया की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी सुरेंद्र सिंह और रेखा वैष्णव दोनों फरार हो गए। सुखाड़िया का शव बालाजी कॉम्प्लेक्स स्थित उस फ्लैट में मिला, जहां सुरेंद्र सिंह और रेखा वैष्णव रहते थे। इस मामले में तारापुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। स्थानीय अपराध शाखा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों में फरार आरोपियों की तलाश की।