सांताक्रूज में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटी, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : सांताक्रूज पूर्व के सिद्धार्थ नगर इलाके में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला के गले से 21 ग्राम की सोने की चेन झपटने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय आशीष अत्तरचंद शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को आरोपी ने महिला को चॉल के बाहर अकेले बैठा देखकर चेहरे को रुमाल से ढका और चेन झपटकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध की पहचान की। स्थानीय मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यशवंत नगर की श्याम सुंदर चॉल में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से पूरी 21 ग्राम की सोने की चेन बरामद कर ली गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *