मुंबई : मुंबई पुलिस ने बांद्रा टर्मिनस के पास एक 31 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक को कथित तौर पर 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ₹10.01 करोड़ है। आरोपी मूल रूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला बताया गया है और पुलिस के मुताबिक पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
26/11 मामले में छह पाकिस्तानी आरोपियों पर गैर-मौजूदगी में ट्रायल की तैयारी
मुंबई की विशेष अदालत में 26/11 आतंकी हमले के छह वांछित पाकिस्तानी आरोपियों के खिलाफ गैर-मौजूदगी में मुकदमा चलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। इनमें हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी सहित छह आरोपी शामिल हैं। अगली सुनवाई 21 अगस्त को होनी है, जिसमें अदालत आगे की प्रक्रिया पर फैसला कर सकती है।