
प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा परिसर के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या के पीछे लूट, व्यक्तिगत रंजिश या अन्य किसी कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।