जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने वाले पुलिस कर्मी को  हटाया, जांच के आदेश

मुंबई : मुंबई में छात्र प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कथित तौर पर छात्रों को झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देता दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल वर्तमान ड्यूटी से हटा दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना को लेकर विपक्षी दलों और मानवाधिकार संगठनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *