मुंबई के मरीन लाइन्स स्टेशन के सभी लाइनों पर 30-31 की रात्रि मेजर ब्लॉक

मुंबई : पश्चिम रेलवे प्रशासन मरीन लाइन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 एवं 4 के बीच फुट ओवर ब्रिज के गर्डरों की रोड क्रेन के माध्यम से लॉन्चिंग हेतु 30 और 31 मई 2026 की मध्यरात्रि में मेजर ब्लॉक लेगा। पश्चिमी रेलवे सूत्रों के अनुसार, मरीन लाइन्स स्टेशन पर सभी लाइनों पर मेजर ब्लॉक लेने के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी। 31 मई 2026 को ब्लॉक हटा लिया जाएगा।

शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें:
ट्रेन संख्या BO91014, जो बोरीवली से 00:10 बजे प्रस्थान कर चर्चगेट 01:15 बजे पहुंचती है, केवल मुंबई सेंट्रल स्टेशन तक ही चलेगी। अतः यह सेवा मुंबई सेंट्रल और चर्चगेट स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या VR91018, जो विरार से 23:49 बजे प्रस्थान कर चर्चगेट 01:26 बजे पहुंचती है, केवल मुंबई सेंट्रल स्टेशन तक ही चलेगी। अतः यह सेवा मुंबई सेंट्रल और चर्चगेट स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या BO91020, जो बोरीवली से 00:30 बजे प्रस्थान कर चर्चगेट 01:35 बजे पहुंचती है, केवल मुंबई सेंट्रल स्टेशन तक ही चलेगी। अतः यह सेवा मुंबई सेंट्रल और चर्चगेट स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या VR91024, जो विरार से 00:05 बजे प्रस्थान कर चर्चगेट 01:45 बजे पहुंचती है, केवल मुंबई सेंट्रल स्टेशन तक ही चलेगी। अतः यह सेवा मुंबई सेंट्रल और चर्चगेट स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या VR90011 चर्चगेट के बजाय मुंबई सेंट्रल से 04:25 बजे शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। अतः यह सेवा चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या BO90015 चर्चगेट के बजाय मुंबई सेंट्रल से 04:28 बजे शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। अतः यह सेवा चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी।

चर्चगेट पहली और अंतिम सेवाएं निम्नानुसार रहेंगी:
विरार से चर्चगेट के लिए अंतिम ट्रेन, ट्रेन संख्या VR91012, विरार से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा चर्चगेट 01:10 बजे पहुंचेगी।
चर्चगेट से पहली निर्धारित स्लो ट्रेन, ट्रेन संख्या BO90025, चर्चगेट से 04:46 बजे प्रस्थान करेगी।
चर्चगेट से पहली निर्धारित फास्ट ट्रेन, ट्रेन संख्या VR90021, चर्चगेट से 04:40 बजे प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *