मुंबई : मुंबई में 15 दिनों में दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 29 मई को महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने नई दरों का ऐलान किया। 30 मई की आधी रात से सीएनजी की कीमत में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद मुंबई में सीएनजी का दाम 84 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलो हो जाएगा। घरेलू पाइप गैस (PNG) भी 50 पैसे प्रति एससीएम महंगी हो गई है।मुंबई में करीब 12 लाख सीएनजी वाहन एवं लगभग 2.80 लाख ऑटो रिक्शा शामिल हैं। 31 लाख घरों पर भी PNG कनेक्शन है।
सीएनजी महंगी होने से ऑटो और टैक्सी चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टैक्सी यूनियनों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से ड्राइवरों की कमाई पर असर पड़ रहा है।
बताते हैं कि सीएनजी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ता ईंधन है। मुंबई में सीएनजी से पेट्रोल की तुलना में करीब 45 फीसदी और डीजल की तुलना में करीब 12 फीसदी तक बचत होती है।