मुंबई : मुंबई के कई इलाकों में 18 मई 2026 को 12 घंटा के लिए सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसी के मद्देनजर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने लोगों से अपील की है कि वे अगले आठ दिनों तक पानी को छानकर और उबालकर इस्तेमाल करें।
कहां-कहां बंद रहेगी पानी की सप्लाई :
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) अमर महल (हेडगेवार गार्डन) से लेकर तुरभे लो-लेवल जलाशय तक जाने वाली एक पानी की सुरंग को चालू करने का काम कर रहा है। इस काम के दौरान खास तौर पर सोमवार, 18 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक (यानी 12 घंटे के लिए) ‘M-East’ और ‘M-West’ वार्ड के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी और कम प्रेशर पर पानी दिया जाएगा।
‘M-East’ डिवीजन के वार्ड नंबर 146, 147 और 148, और ‘M-West’ डिवीजन के वार्ड नंबर 154 और 155 में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि एहतियात के तौर पर वे अगले सात दिनों तक यानी सोमवार 18 मई 2026 से सोमवार, 25 मई 2026 तक पानी को छानकर और उबालकर इस्तेमाल करें।
M-East वार्ड– HPCL रिफाइनरी, HPCL कॉलोनी, वरुण बेवरेजेस, BARC, गवहनपाड़ा, इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड, BPCL कॉलोनी, टाटा कॉलोनी, नित्यानंद बाग, राणे चाल, RCF कॉलोनी। भारत नगर, जे-प्लॉट्स, हशु आडवाणी नगर, अनिक गांव, एमईसीबी कॉलोनी, सह्याद्री नगर, आरएनए पार्क, म्हाडा बिल्डिंग, रॉकलाइन बिल्डिंग, विष्णु नगर, वीडियोकॉन बिल्डिंग, एस.जी. केमिकल बिल्डिंग, प्रयाग नगर। ओम गणेश नगर, राहुल नगर, अशोक नगर।
बी.पी.टी., इंडियन ऑयल, ब्लेंडिंग लिमिटेड, टाटा पावर लिमिटेड, एजिस केमिकल लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, आर.सी.एफ. लिमिटेड, चेंबूर कैंप, सिंधी कैंप, विजय विहार, सुमन नगर, भक्ति भवन, चिखल वाडी, समर्थ नगर, बसंत पार्क, सी.जी. गिडवानी मार्ग, गांधी बाजार, जनता बाजार, इंदिरा नगर, नवजीवन सोसायटी, गोल्फ क्लब, रामटेकडी, तोलाराम टॉवर, चेंबूर कॉलोनी, कोंकण नगर, गणेश नगर, विजय नगर, अशोक नगर, अन्ना भाऊ साठे मार्ग, सिंधी सोसायटी, कलेक्टर कॉलोनी, मरावली चर्च, आर.सी. मार्ग.
महुल गांव, अंबापाड़ा गांव, मैसूर कॉलोनी, वाशी गांव, डी.बी. रियल्टी बिल्डिंग, वडावली, शरद नगर, लक्ष्मी नगर, जनता नगर, वाशी नाका, जीजामाता नगर। पी.एल. लोखंडे मार्ग, एकता मित्र मंडल, मालेकर वाडी, पी.वाई. थोराट मार्ग, रमाबाई कॉलोनी, अमीर बाग, जनता नगर, मोतीलाल रेजिडेंट्स एसोसिएशन, कादरिया नगर, महात्मा फुले नगर, अजंता कॉलोनी, सहदीप कॉलोनी, मुकुंद नगर, पंजाबी चॉल, नागेवाड़ी, चेड्डा नगर।