महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर तूफान में फंसा, बाल-बाल बचे सभी

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बाल-बाल बच गए। उनका हेलीकॉप्टर एक तूफान की चपेट में आ गया था, लेकिन पायलट की सुझबुझ के चलते सभी बच गए और हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई से मुरबाड एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर को जुहू हवाई अड्डे पर उतारा गया। वह महालक्ष्मी रेसकोर्स से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे। कल्याण क्षेत्र में शिंदे का हेलीकॉप्टर धूल भरी आंधी की चपेट में आ गया था।
हेलीकॉप्टर लगभग 10 से 15 मिनट तक धूल भरी आंधी में फंसा रहा। शांत रहते हुए पायलट ने हेलीकॉप्टर को वापस मुंबई की दिशा में मोड़ दिया। हेलीकॉप्टर जुहू हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। पायलट की सूझबूझ की बदौलत एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *