महाराष्ट्र में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई डीसीपी बने एसपी

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और पुलिस उप आयुक्तों (डीसीपी) की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सरकार के आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जगहों पर तैनात किया गया है।
सातारा के पुलिस अधीक्षक रहे तुषार दोशी को स्थानांतरित कर सांगली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। निखिल पिंगळे, जो पुणे में पुलिस उप आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, उन्हें सातारा जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
संदीप घुगे को सांगली के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर मुंबई स्थित राज्य गुप्तवार्ता विभाग में पुलिस उप आयुक्त (सुरक्षा) के रूप में तैनात किया गया है। योगेश गुप्ता, जो कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें पदोन्नत कर गडचिरोली परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
निलोत्पल को गडचिरोली के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर कोल्हापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एम. रमेश, जो पहले गडचिरोली में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे, उन्हें पदोन्नति देकर गडचिरोली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
पुणे पुलिस उपायुक्त बदले
महेश्वर रेड्डी को जलगांव के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी), पुणे में स्थानांतरित किया गया है। वहीं श्रीकांत दिवरे को धुले से जगांव का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा राजकुमार शिंदे, जो पुणे में पुलिस उप आयुक्त थे, उन्हें वाशिम जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *