महाराष्ट्र के शैक्षणिक संस्थानों को 100 प्रतिशत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य के सभी कलेक्टर्स को पत्र लिखकर जिले में शिक्षण संस्थानों को घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर समीक्षा करने एवं वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
पत्र में विभाग ने लिखा है कि यह सूचित किया जाता है कि केंद्र सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को 100 प्रतिशत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
जिले में सरकारी आश्रम विद्यालयों, सहायता प्राप्त आश्रम विद्यालयों, छात्रावासों, सरकारी कैंटीनों, मध्याह्न भोजन योजना, आंगनवाड़ियों, शिक्षण संस्थानों के अधीन संचालित कैंटीनों आदि में एलपीजी गैस सिलेंडरों का 100% वितरण सुनिश्चित करना है। इस संबंध में एक रिपोर्ट प्रतिदिन सरकार को प्रस्तुत भी करना है।

किन संस्थानों को कितना देना है, सूची देखें।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *