महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने अलर्ट ले लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दी। धमकी मेल के जरिए मिली थी, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने भवन को खाली करा दिया था और तुरंत ही सर्च ऑपरेशन चालू कर दिया।
पुलिस ने एहतियातन विधानमंडल परिसर से सभी कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ईमेल किसने भेजा था। विधानसभा परिसर में सुरक्षा और कड़ी कर दी है। विधान भवन में सभी एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *