अस्पताल के नाम पर निकलने वाले गैस सिलिंडर की हो कालाबाजारी!

राशनिंग विभाग और कंपनी के अधिकारी कालाबाजारी करने वालों पर कर सकते हैं कार्रवाई

मुंबई : मुंबई महानगर में सूचना मिल रही है कि अस्पताल के नाम पर गैस सिलिंडर उठाकर एजेंसियां इसे कालाबाजार में बेच रही है। जिस अस्पताल के लिए अस्पताल प्रबंधन पत्र लिख रहा है, उसे एजेंसी वाले कुछ सिलिंडर दे देते हैं और बाकी सिलिंडर कालाबाजार में बेच देते हैं। राशनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ कंपनी वालों को भी इसकी भनक नहीं लग पा रही है। हालांकि राशनिंग विभाग के साथ कंपनी के अधिकारी इस पर नजर रखे हुए है और जांच पड़ताल में जुट हुए हैं। अधिकारी कभी भी छापेमारी कर सकते हैं और इस घालमेल का पर्दाफाश कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सूरत में कालाबाजारी नहीं करने दिया जाएगा।

रेस्टोरेंट और होटल वाले भी कालाबाजार से सिलिंडर लेने को हो रहे मजबूर

इधर, मुंबई के रेस्टोरेंट और होटल वाले अपना धंधा चलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। कालाबाजारी के माध्यम से सिलिंडर लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। हालांकि बहुत से रेस्टोरेंट और होटल, जो बड़े-बड़े कमर्शियल गैस सिलिंडर का उपयोग करते हैं, बंद होने लगे हैं।

छोटे दुकानदार और झुग्गियों में रहने वाले गैस के लिए करेंगे आंदोलन

इसके अलावा 5 केजी बाटला का उपयोग कर छोटी दुकानें चलाने वाले लोग भी परेशान हो चले हैं। दुकानें बंद हो रही हैं। छोटी दुकानों वाले कई दुकानदारों ने न्यूज24मुंबई से कहा कि हम भूखे मरने को मजबूर हो रहे हैं। इसी से मेरी रोजी रोटी चलती है। दुकानदारों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द 5 केजी के साथ-साथ कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई शुरू करवाएं ताकि दुकानदारों की रोजी रोटी चल सके।
दूसरी ओर, 5 केजी बाटला का उपयोग कर घरों में, झुग्गियों में खाना बनाने वाले लोगों ने कहा कि हमारे घरों में खाना नहीं बन पा रहा है। हम लोगों को भूखे रहना पड़ रहा है।
इन लोगों के साथ दुकानदारों ने स्पष्ट कहा कि यदि कमर्शियल गैस सिलिंडर जल्द से जल्द उपलब्ध नहीं कराया गया तो हमलोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

नोट : खबर के साथ लगाई गई तस्वीर दैनिक भास्कर में छपा कार्टून है। तस्वीर दैनिक भास्कर से साभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *