न्यूज24 मुंबई की खबर का असर, रोड पर गिरे दुकान को बीएमसी ने हटाया

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एम पश्चिम वार्ड के गोदाम एवं चेंबूर आचार्य विद्या निकेतन रोड के पास रोड पर गिरे दुकान को बीएमसी के कर्मचारियों ने 3 मार्च को हटा दिया। इस रोड पर वाहनों से चलने वाले लोग बीएमसी की इस कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे हैं।
रोड पर से दुकान को हटाती बीएमसी की मशीन।

ज्ञात हो कि बीएमसी के एम पश्चिम वार्ड के गोदाम एवं चेंबूर आचार्य विद्या निकेतन रोड के पास कचरे में डाली गई एक दुकान रोड के किनारे झुक गई थी, जिसे एक बम्बू के सहारे उसे रोका गया था। इससे बड़ी दुर्घटना की संभावना जताई जा रही थी। न्यूज24मुंबई ने इसकी खबर अपने पोर्टल में प्रकाशित की थी। आज उस पर असर हुआ और दुकान को रोड पर से हटा दिया गया।

पहले इसी तरह दुकान रोड पर गिरी हुई थी।

बताते हैं कि इस रोड में वाहनों की आवाजाही खूब होती है। यह रोड फ्री वे है। इस कारण गाड़ियां तेज गति से चलती हैं। तेज गति से आने वाली गाड़ियों को अचानक से ब्रेक लगाना पड़ता था या फिर कट मारना पड़ता था।

न्यूज24मुम्बई में यही खबर प्रकाशित की गई थी।

खबर है कि मनपा एम पश्चिम के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों को यह खबर मिली तो एक्शन लिया और दुकान को हटा दिया। इसके लिए आसपास के लोगों ने भी बीएमसी को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *