
ज्ञात हो कि बीएमसी के एम पश्चिम वार्ड के गोदाम एवं चेंबूर आचार्य विद्या निकेतन रोड के पास कचरे में डाली गई एक दुकान रोड के किनारे झुक गई थी, जिसे एक बम्बू के सहारे उसे रोका गया था। इससे बड़ी दुर्घटना की संभावना जताई जा रही थी। न्यूज24मुंबई ने इसकी खबर अपने पोर्टल में प्रकाशित की थी। आज उस पर असर हुआ और दुकान को रोड पर से हटा दिया गया।

बताते हैं कि इस रोड में वाहनों की आवाजाही खूब होती है। यह रोड फ्री वे है। इस कारण गाड़ियां तेज गति से चलती हैं। तेज गति से आने वाली गाड़ियों को अचानक से ब्रेक लगाना पड़ता था या फिर कट मारना पड़ता था।

खबर है कि मनपा एम पश्चिम के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों को यह खबर मिली तो एक्शन लिया और दुकान को हटा दिया। इसके लिए आसपास के लोगों ने भी बीएमसी को धन्यवाद दिया है।