महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने 24 फरवरी को नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि इन नियुक्तियों को अंतिम रूप देने से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, वरिष्ठ नेताओं अमित शाह, बी. एल. संतोष और शिव प्रकाश के साथ-साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के अन्य प्रमुख नेताओं से विस्तृत चर्चा की गई। फिलहाल केवल प्रमुख पदों और सीमित नामों की ही घोषणा की गई है।

उपाध्यक्ष :
पार्टी ने अतुल कालसेकर, भारती पवार, संजय कोरगे, संजय भेंडे, रामदास तडस, केशव उपाध्ये, गोपीचंद पडलकर, प्रिया शिंदे, सुजय विखे पाटील और अर्चना पाटील चाकूरकर को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

प्रदेश महामंत्री :
विधायक निरंजन डावखरे, संजय कुटे, माधवी नाईक, राजेश पांडे, सुनिल राणे और विधायक योगेश सागर को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश सचिव :
विधायक परिणय फुके, मंगेश चव्हाण, संतोष जनाटे,विधायक प्रशांत ठाकुर, वर्षा डहाले, संजय जगताप, अर्चना डेहणकर, रोहिणी नायडू, राम सातपुते, प्रविण घुगे, रेखा कुलकर्णी और भैरवी वाघ को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। एक बार फिर रवि अनासपुरे कार्यालय का प्रभारी तथा सह-कार्यालय प्रभारी के रूप में विश्वास पाठक को नियुक्त किया गया है, जो संगठनात्मक समन्वय और प्रशासनिक कार्यों को देखेंगे।
प्रदेश युवा मोर्चा के पदाधिकारी :
राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक के बेटे कृष्णराज महाडिक को प्रदेश युवा मोर्चा और योगेश टिलेकर ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। चित्रा वाघ को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर दोबारा मिहिर कोटेचा को दिया गया है, जो पार्टी की वित्तीय व्यवस्था का दायित्व संभालेंगे।