
इनके अलावा अन्य अधिवक्ताओं ने भी श्री भोसले, कोल्गे एवं गावित को बधाई दी है। जीत दर्ज करने के बाद पदधारक अधिवक्ताओं ने सभी अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान बेहतरीन और सम्मानजनक तरीके से करने का आश्वासन दिया।
कुर्ला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद भोसले, सचिव योगेश राजन कोल्गे एवं सदस्य उलेश बाला गावित को बधाई
मुंबई : कुर्ला कोर्ट में बार एसोसिएशन का चुनाव 21 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। अधिवक्ता संजय जाधव और उनके साथियों की ओर से अधिवक्ता प्रमोद भोसले को अध्यक्ष पद के लिए, अधिवक्ता योगेश राजन कोल्गे को सचिव पद के लिए और अधिवक्ता उलेश बाला गावित को सदस्य पद के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।