बीएमसी ने कांदिवली वेस्ट में 65 अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर

बीएमसी मेयर ऋतु तावड़े ने बांग्लादेशी कब्जाधारियों पर कार्रवाई का किया था ऐलान

मुंबई : मुंबई में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने अतिक्रमण हटाने के लिए कांदिवली वेस्ट में बड़ी कार्रवाई की है। कांदिवली के महावीर नगर इलाके के 65 गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन और फेरीवालों के ढांचे को बुलडोजर से गिरा दिया गया।

अतिक्रमण हटाते बुलडोजर।

ज्ञात हो कि बीएमसी के मेयर रितु तावड़े ने गैर-कानूनी बांग्लादेशी फेरीवालों की जांच करने का ऐलान किया था। आज 21 फरवरी को मुंबई के फुटपाथों पर कब्जा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई भी है।

 

बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक, कांदिवली के महावीर नगर में कई गैर-कानूनी फेरीवाले और गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन बनाए गए हैं। इस वजह से इलाके में अतिक्रमण हो गया है। गाड़ियों से आने-जाने वालों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी बहुत परेशानी हो रही है। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में 65 गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन और फेरीवालों के ढांचों को गिरा दिया गया है। इस कार्रवाई के लिए तीन जेसीबी, सात डंपर और दूसरे सामान लगाए गए थे और 47 सिविक स्टाफ और भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *