मुंबई : मुंबई और सीएसएमटी से चलने वाली कई ट्रेनों का मध्य रेलवे टर्मिनल स्टेशन और समव में बदलाव करने जा रही है। कुछ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में भी संशोधन किया जा रहा है। संशोधित समय 13 और 14 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन नंबर 22177 सीएसएमटी-बनारस महानगरी एक्सप्रेस अब सीएसएमटी से 00:15 बजे रवाना होगी और बनारस 03:45 बजे पहुंचेगी। पहले यह 00:10 बजे रवाना होती थी और 03:35 बजे पहुंचती थी।
ट्रेन नंबर 22178 बनारस-सीएसएमटी महानगरी एक्सप्रेस बनारस से 09:45 बजे रवाना होगी और सीएसएमटी 11:40 बजे पहुंचेगी। पहले यह वाराणसी से 10:00 बजे रखाना होती थी। ट्रेन नंबर 12111 सीएसएमटी- अमरावती एक्सप्रेस 14 अप्रैल से सीएसएमटी से रात 20:50 बजे रवाना होगी। पहले यह 20:05 बजे रवाना होती थी।
ट्रेन नंबर 12289 सौएसएमटी- नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस भी 14 अप्रैल से सौएसएमटी से 20:35 बजे प्रस्थान करेगी। पहले यह 19:55 बजे प्रस्थान करती थी। ट्रेन नंबर 12290 नागपुर- सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 14 अप्रैल से सीएसएमटी 07:50 बजे पहुंचेगी। पहले 08:05 बजे पहुंचा करती थी।
ट्रेन नंबर 17318 दादर-हुब्बल्ली एक्सप्रेस दादर से 20:05 बजे रवाना होगी। पहले यह 20:15 बजे रवाना होती थी। वहीं ट्रेन 11301 सीएसएमटी-बेंगलुरु एक्सप्रेस भी 14 अप्रैल से सीएसएमटी से 07:55 बजे रवाना होगी। पहले यह 08:10 बजे रवाना होती थी। साथ ही ट्रेन नंवर 22108 लातूर-सीएसएमटी एक्सप्रेस 13 अप्रैल से सौएसएमटी 08:00 बजे पहुंचेगी। पहले यह 07:55 बजे पहुंचती थी। ट्रेन नंबर 12116 सोलापुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस 06:30 बजे पहुंचेगी। पहले यह 06:35 बजे पहुंचती थी।