धुरंधर फिल्म का एक्टर नदीम दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई : चर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ में अभिनय करने वाले एक्टर नदीम खान को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप नदीम की नौकरानी ने लगाया है। पीड़िता ने नदीम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि नदीम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 10 साल तक दुष्कर्म किया है। यह घटना मालाड के मालवणी इलाके की है। पीड़िता नदीम के घर घरेलू काम करती थी।
आरोप है कि नदीम ने महिला को शादी का झूठा आश्वासन दिया और कई वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साल 2015 से आरोपी नदीम ने महिला का भरोसा जीतकर बार-बार उसके साथ अत्याचार और दुष्कर्म किया। शुरुआत में महिला डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाई थी, लेकिन जब आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और मानसिक उत्पीड़न बढ़ने लगा, तब महिला ने पुलिस का रुख किया।
महिला की शिकायत के आधार पर मालवणी पुलिस ने अभिनेता नदीम खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि धुरंधर फिल्म 2 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। नदीम ने धुरंधर फिल्म में डकैत रहमान (अक्षय खन्ना) के रसोइया अखलाक का अभिनय किया है।

फोटो : एक्टर नदीम का फाइल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *