मुंबई : ठाणे के इलाके में अवैध डांस बार में अश्लील डांस के आरोप में पुलिस ने बार के मालिक और मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ठाणे के महात्मा फुले चौक स्टेशन इलाके के कल्याण में छापा मारकर की।
डीसीपी जोन-3 अतुल जेंडे ने बताया कि उन्हें बार के हॉल में 15 महिलाएं और मालिक, मैनेजर, कैशियर, वेटर और दूसरे स्टाफ समेत 13 लोग मिले, जो कथित तौर पर गैर-कानूनी कामों को बढ़ावा दे रहे थे। जब पुलिस डांस बार में दाखिल हुई तो सूचना सही मिली।
ठाणे पुलिस के अनुसार भारतीय न्याय संहिता और दूसरे कानूनी नियमों के तहत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीसीपी ने कहा कि बार के मालिक, ऑपरेटर, मैनेजर और कैशियर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई में डांस बार पाबंदी नहीं है, लेकिन सरकार ने इसके संचालन के लिए कड़े नियम बनाए हैं। जिनका पालन किया जाना जरूरी है। डांस बार अभी 11.30 बजे रात तक खुले रहने की अनुमति है। इतना ही नहीं डांसरों के साथ लिखित अनुबंध को अनिवार्य किया गया है। 2005 से 2019 तक डांस बार रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खुले थे। उसके बाद नियम बना था कि डांसरों को टिप दी जा सकती है लेकिन उनके ऊपर रुपये नहीं लुटाए जा सकते हैं। इन्हीं नियमों में यह आदेश दिया गया था कि अश्लील नृत्य की अनुमति नहीं है। लेकिन, यहां नियम के विरुद्ध कार्य हो रहे थे।