मुंबई : मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई में अर्जुन सोनी नामक व्यक्ति ने अपनी ही 16 वर्षीय भतीजी को चलती लोकल ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अर्जुन सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की का शव सोमवार को भयंदर नाले के ऊपर रेल पटरियों पर पाया गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि पहली सूचना एक यात्री से मिली, जो घटना का प्रत्यक्षदर्शी था। प्रत्यक्षदर्शी से मिली सूचना के आधार पर अर्जुन सोनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोनी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।
फोटो : गूगल से साभार।