महिला डॉक्टर के सुसाइड केस मामले में फरार चल रहे आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने गिरफ्तार

महाराष्ट्र/सतारा : महाराष्ट्र में एक महिला डॉक्टर के सुसाइड केस मामले में फरार चल रहे आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने रविवार को खुद फलटण पुलिस थाने में सरेंडर किया। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां एसोसिएट सिविल जज एएस सतोटे की अदालत ने उसे 30 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। गोपाल बदाने पर महिला डॉक्टर से रेप करने का गंभीर आरोप है।
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला डॉक्टर ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। उसके सुसाइड नोट में आरोपी पुलिस अधिकारी का नाम सामने आया था, जिसके बाद यह मामला तेजी से सुर्खियों में आया। यह मामला सतारा जिले के फलटण इलाके का है, जहां सरकारी अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर का शव गुरुवार रात एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके से मिले चार पन्नों के सुसाइड नोट में डॉक्टर ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने पर चार बार रेप करने और मकान मालिक के बेटे प्रशांत बंकर पर मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *