नवी मुंबई : बेलापुर के पारसिक हिल इलाके में एक कार अचानक पहाड़ी से नीचे गिरकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेलवे पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
कार के ट्रैक पर गिरने से रेलवे परिचालन प्रभावित हुआ और पनवेल-उरण लाइन पर सेवाएं बाधित हो गईं। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा ट्रैक से कार हटाने का काम शुरू किया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां से कोई लोकल ट्रेन नहीं गुजर रही थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।