अवैध हथियारों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

मुंबई : शहर के पश्चिमी उपनगरों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल तीन पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद हथियार और कारतूस की कुल कीमत करीब 1.39 लाख रुपये बताई गई है।
कुरार पुलिस ने 18 सितंबर को मालाड पूर्व के मातंगड़ विकास मंडल इलाके से वाजिद अली इसरार मलिक (26) को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। वहीं दहिसर और वनराई पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में संदीप रामाशंकर उपाध्याय (34) और रोहित अविनाश सावंत (36) को पकड़ा गया। इनके पास से दो पिस्तौल और नौ कारतूस मिले।
पुलिस ने तीनों मामलों में आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब हथियारों के स्रोत, उनकी खरीद के उद्देश्य और इनके किसी अन्य अपराध में इस्तेमाल होने की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *