मलवणी में चाकू से हमला, 16 वर्षीय किशोर की मौत

मुंबई : मलाड पश्चिम के मलवणी इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पांच लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हमले के आरोप में हैदराबाद निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हमला अचानक किया गया और शुरुआती तौर पर किसी स्पष्ट उकसावे की बात सामने नहीं आई है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर हैदराबाद में अपने परिवार के सदस्यों की हत्या का बदला लेने की बात कही है। हालांकि पुलिस इस दावे की जांच कर रही है और हमले के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *