सिर्फ ₹50 के किराया विवाद में ऑटो चालक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

नवी मुंबई : महज ₹50 के किराए के विवाद ने एक 18 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक की जान ले ली। नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान सुजन कुमार फेकू महतो (18) के रूप में हुई है। वह नवी मुंबई के घनसोली क्षेत्र का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त की तड़के वाशी स्थित मिनी सीशोर गार्डन और फोर्टिस अस्पताल के समीप विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सुजन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी तथा तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। जांच के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने साहिल आनंदा सुर्वे (20) और साहिल यशवंत खरात (20) को मानखुर्द क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी वारदात के बाद ऑटोरिक्शा लेकर फरार हुए थे। जांच टीम ने उस वाहन को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और हत्या की पूरी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *