
पुलिस ने महिला चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है और लापरवाही तथा तेज गति से वाहन चलाने के आरोपों के संबंध में जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बांद्रा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आए 8 वर्षीय बच्चे की मौत, महिला चालक गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई के बांद्रा इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय अंश रविंद्र गुप्ता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अंश सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। रिपोर्टों के मुताबिक, कार 45 वर्षीय महिला चला रही थी और दुर्घटना के समय वह कथित तौर पर मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल अंश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।