मुंबई : बोरीवली पुलिस ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक 225 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस के विशेष मोबाइल ट्रैकिंग अभियान के तहत की गई, जिसमें आधुनिक तकनीक और केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) की मदद से विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए।