सेंट्रल रेलवे के स्टेशनों में 1 जून से बढ़ जाएंगे खाने-पीने के दाम

मुंबई : देश में बढ़ती महंगाई का असर अब रेलवे स्टेशन में भी दिखेगा। क्योंकि, सेंट्रल रेलवे के स्टेशनों पर खाने-पीने की चीजें भी 1 जून से महंगी हो जाएंगी। वडा-पांव अब तक 13 रुपये में मिलता था, वह 1 जून से 20 रुपये का हो जाएगा। समोसा 12 रुपये में मिलता था, वह अब 20 रुपये का हो जाएगा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, 2025 में पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों पर मिलने वाले खाने-पीने की चीज़ों के रेट में बदलाव किया था। उसके पहले 2021 में रेट बदले थे। इसके बाद अब मध्य रेलवे ने भी रेट में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि कुछ नए आइटम भी जोड़े जा रहे हैं। इसमें सलश, डोनट विथ क्रीम, सूप, डोसा और नूडल्स शामिल है।
लोगों का कहना है कि पहले वेस्टर्न और अब सेंट्रल रेलवे ने ब्रांडेड कंपनियों को फायदा हेतु लोकल वस्तुएं जैसे कि मिल्क शेक, चना, सींग, चिक्की को लूज बेचने पर रोक लगा दिया गया है। दरअसल ब्रांडेड वस्तुएं लोकल लूज वस्तुओं के मुकाबले दाम में दो से तीन गुना महंगी हैं और समय-समय पर इन ब्रांडेड वस्तुओं के पैकिंग की मात्रा और क्वालिटी पर सवाल उठते रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *