ईको कार की एक सीमेंट मिक्सर ट्रक से आमने-सामने टक्कर में 11 की मौत

महाराष्ट्र/ठाणे : महाराष्ट्र के कल्याण- अहिल्यानगर हाईवे पर 13 अप्रैल की सुबह करीब 11:00 बजे कल्याण से मुरबाड की ओर यात्रियों को ले जा रही ईको कार की एक सीमेंट मिक्सर ट्रक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार पूरी तरह से पिचककर धातु के मलबे में बदल गई। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इस हादसे के कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया है। जो यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वे इस समय जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
ईको कार कल्याण और मुरबाड के बीच चलती है। वह अपने तय रास्ते पर जा रही थी। तभी एक पुल पर सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी थी, इसलिए अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकलने का जारा भी मौका नहीं मिला। पुलिस ने पुष्टि की है कि कार में सवार सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है और कहा कि
भीषण हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम इन परिवारों के दुख में उनके साथ हैं। हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *