अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध की वजह से दुबई में फंसे लोगों में 111 वापस आए

महाराष्ट्र/पुणे : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध ने तबाही मचा रखी है। दुबई में भी हमले हुए हैं। इस हमले के बाद दुबई में भारत के हजारों लोग फंसे हुए हैं। वहां पहले से रह रहे लोग और जो घूमने के मकसद से गए थे वे लोग भी शामिल हैं। युद्ध शुरू होने के कारण दुबई में फंसे लोगों में से पुणे जिले के 111 लोगों को सुरक्षित ले आया गया है। पुणे जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।


बताया गया कि पुणे जिले के कुल 184 लोग संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में फंसे हुए थे। इसमें से 111 वापस आ चुके हैं। बाकी लोगों को भी वापस लाने के प्रयास किया जा रहा है। लौटने वालों में इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज(ISBS) के 80 स्टूडेंट्स और चार फैकल्टी मेंबर शामिल हैं।
इसके अलावा पूरे महाराष्ट्र में वेस्ट एशिया में बढ़ते विवाद की वजह से यूएई में फंसे 164 टूरिस्ट दो स्पेशल विमान से वापस आ गए हैं। इनका इंतजाम डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे ने किया था। मंगलवार रात मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला ये विमान पुणे, ठाणे और अहिल्यानगर जिलों के यात्रियों को वापस लाईं। पुणे जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बताया कि दुबई में अभी भी फंसे पुणे के 19 लोगों की फ्लाइट्स रीशेड्यूल कर दी गई हैं, जबकि बाकी 54 यात्रियों के लिए इंतजाम चल रहे हैं।
इमरजेंसी की वजह से नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित भारतीय दूतावासों के 24×7 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। महाराष्ट्र सरकार ने विदेश में रहने वाले अपने निवासियों से अपील की है कि वे सब्र रखें और सिर्फ ऑफिशियल जानकारी पर ही भरोसा करें। डूडी ने कहा कि पुणे जिले में मदद के लिए लोग डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम से 020-26123371 या 26133522 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *