शराब पीने के दौरान विवाद, सोते समय युवक की चाकू मारकर हत्या

मुंबई : कांदिवली पूर्व के गोकुल नगर इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद 35 वर्षीय श्रीकांत जाधव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना 19 सितंबर की रात करीब 2.30 बजे मॉडर्न डेयरी के पीछे की बताई गई है। पुलिस के अनुसार श्रीकांत अपने परिचित विष्णु विश्वकर्मा (23) और सुनील उर्फ पांसो के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान श्रीकांत द्वारा विष्णु का मजाक उड़ाने को लेकर विवाद हो गया।
बताया गया है कि विवाद के बाद श्रीकांत सो गया। आरोप है कि इसी दौरान विष्णु ने चाकू से उसके सीने के बाईं ओर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्रीकांत की मौत हो गई। उसके भाई सैनाथ दिलीप जाधव की शिकायत पर कुरार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) समेत संबंधित धाराओं में हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 23 वर्षीय विष्णु विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *