एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी ऋतुजा पाटिल हिरासत में

पुणे : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2026 के कथित पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल टीम को बड़ी सफलता मिली है। मामले में वांछित आरोपी ऋतुजा पाटिल को टीम ने महाराष्ट्र के नंदुरबार से हिरासत में लिया है।

एमपीएससी की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच पहले ही बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने 26 अगस्त को इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने 2 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा था।

जांच के दौरान पुलिस को मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, उम्मीदवार ऋतुजा पाटिल और गौरव पाटिल के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब दोनों के संबंधों और कथित पेपर लीक मामले में उनकी भूमिका की गहन जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र किन माध्यमों से लीक हुआ, इसमें कितने लोग शामिल थे और क्या अन्य उम्मीदवारों को भी इसका लाभ पहुंचाया गया था।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस को आगे भी महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *