एक सिलिंडर से दूसरे सिलिंडर में गैस भरते वाहन जब्त, एक गिरफ्तार, एक फरार

मुंबई : मुंबई के विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गरीब नवाज़ बिल्डिंग के पास राशनिंग विभाग ने छापेमारी कर एक टेम्पो वाहन में एक सिलिंडर से दूसरे सिलिंडर में गैस भरते हुए पकड़ा और वाहन को जब्त कर लिया। छापेमारी करते ही वाहन चालक भाग गया, जबकि दूसरे वाहन मालिक रमेश लक्ष्मणराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त सिलिंडरों को सुरक्षा कारणों से लक्ष्मी गैस एजेंसी को सौंप दिया गया है। मौके पर से दो लाख चौदह हजार तीन सौ तीन रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। वाहन चालक मालिक गोपी और रमेश लक्ष्मणराम बिश्नोई के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।
यह कार्रवाई राशन वितरण अधिकारी प्रकाश पवार की सूचना पर की गई। छापेमारी में सहायक राशन वितरण अधिकारी कविता देवरे, राशन वितरण अधिकारी सलमा खान के साथ अन्य अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *