कांदिवली और बोरीवली स्टेशनों के बीच 29 मार्च को ब्लॉक, ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद

मुंबई : मुंबई के लोकल ट्रेन लाइन के कांदिवली और बोरीवली स्टेशनों के बीच रविवार यानी 29 मार्च को ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। यहां काम के चलते ब्लॉक किया जा रहा है। यह ब्लॉक अप एवं डाउन स्लो लाइनों पर शनिवार यानी 28 मार्च की रात 22:30 बजे से शुरू हो गया है, जो रविवार शाम 19:30 बजे तक तथा रविवार को डाउन फास्ट लाइन पर 01:00 बजे से 04:30 बजे तक लिया जाएगा। इस दौरान रविवार को 254 लोकल- यानी कुल 299 लोकल रद्द रहेंगी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, स्लो लाइन ब्लॉक के दौरान सभी स्लो लाइन की ट्रेनें गोरेगांव एवं बोरीवली के बीच फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। डाउन फास्ट लाइन पर ब्लॉक के दौरान प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण डाउन दिशा में ट्रेनें 5वीं लाइन पर परिचालित होंगी तथा ये ट्रेनें राम मंदिर, मालाड एवं कांदिवली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बोरीवली स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 एवं 2 पर कोई भी ट्रेन परिचालित नहीं होगी। कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्‍त रहेंगी। अथवा अंधेरी एवं गोरेगांव स्टेशनों पर आंशिक रूप से शॉर्ट-टर्मिनेट होंगी। इसके अतिरिक्त, सभी 15-डिब्बों की स्लो सेवाएं अंधेरी एवं बोरीवली के बीच दोनों दिशाओं में फास्ट ट्रेन के रूप में परिचालित होंगी।
मध्य रेल, मुंबई मंडल रविवार को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा।
मेन लाइन पर माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन स्लो लाइनें 11.05 बजे से 15.55 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान सीएसएमटी से 10.14 बजे से 15.32 बजे तक चलने वाली डाउन स्लो लाइन सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। मुलुंड स्टेशन पर इन्हें फिर से डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ठाणे से चलने वाली अप स्लो लाइन की सेवाएं 11:07 बजे से 15:51 बजे तक को मुलुंड स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच सभी ट्रेन ट्रेनें मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन स्टेशनों पर रुकेंगी और फिर माटुंगा स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट की जाएंगी। ये ट्रेनें अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
ब्लॉक अवधि के दौरान वाशी/नेरुल और ठाणे स्टेशनों के बीच अप और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन की ट्रेनें निलंबित रहेंगी। ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल जाने वाली डाउन लाइन की ट्रेनें सुबह 10:35 बजे से शाम 16:07 बजे तक और पनवेल/ नेरुल/वाशी से ठाणे जाने वाली अप लाइन की सेवाएं सुबह 10:25 बजे से शाम 16:09 बजे तक निलंबित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *