– बंद होने लगे रेस्टोरेंट, होटल और छोटी-छोटी दुकानें
मुंबई : अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर भारत में दिखने लगा है। भारत में एलपीजी गैस की किल्लत हो या न हो, लेकिन पूरे देश में घरेलू गैस के लिए हाहाकार मच गया है। दरअसल, हुआ यह है कि सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत न हो इसके लिए कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। इस वजह से मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में रेस्टोरेंट, होटल, छोटे-छोटे होटल, ठेला दुकान कमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिलने की वजह से बंद होने लगे है। रेस्टोरेंट, होटल के बंद हो जाने से रोज-रोज यहां खाना खाने वालों को भारी परेशानी हो रही है। ऐसे लोग महानगर छोड़कर अपने-अपने गांव की ओर पलायन करने लगे हैं। यही नहीं 5 केजी वाला गैस सिलिंडर उपयोग करने वाले लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है।
गांव की ओर पलायन करने पर मजबूर हो रहे मजदूर
बताया जाता है कि मुंबई में 5 केजी बाटला कमर्शियल में गिना जाता है और इसका उपयोग मजदूर, छोटे-छोटे परिवार वाले करते हैं। फिलहाल 5 केजी बाटला वाला सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इसलिए इसका उपयोग करने वाले लोग भूखे सो रहे हैं। स्थिति यह बन गई है कि जैसे लोग कोरोना के समय गांव पलायन कर रहे था, वैसे ही पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं। परिवार के साथ रहने वाले लोग पलायन करने भी लगे हैं। गैस आपूर्ति पर पाबंदी लगी रही तो पलायन की स्थिति भयावह होगी।
कालाबाजारी के लिए भी लाइन में लगकर लोग ले रहे घरेलू गैस

इधर, जिन लोगों के घरों में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति होती है, वैसे लोग भी पूरे देश में लाइन लगाकर गैस ले रहे हैं। युद्ध की भयावह स्थिति का आकलन कर लोग गैस स्टोर करना चाह रहे हैं। खबर यह भी है कि कमर्शियल गैस सिलिंडर उपयोग करने वाले लोग घरेलू गैस सिलिंडर वालों से उच्चे दाम में सिलिंडर ले रहे हैं और अपना काम कर रहे हैं।
सरकार से रेस्टोरेंट, होटल वाले जल्द से जल्द स्थिति को सुधारने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनकी रोजी रोटी चलते रहे और लोगों को परेशानी न हो।