मुंबई : महानगर मुंबई के चेंबूर में गडकरी वाले बाबा के नाम से मशहूर हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह कादरी के दरगाह के प्रांगण में महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर नवाब मलिक की ओर से दावते-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस इफ्तार में अणुशक्ति नगर विधानसभा की विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर नवाब मलिक की बेटी सना मलिक, रऊफ शेख के अलावा अन्य कई हस्तियां मेहमान के रूप में मौजूद थीं।
इस इफ्तार पार्टी में अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता भी उपस्थित थी। सभी ने इफ्तार का आनंद लिया।
देखें तस्वीरें –
