मुंबई : अणुशक्तिनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चेंबूर के आरसी मार्ग पर स्थित एफसीआई पोस्ट ऑफिस के सामने एवं मनपा एम पूर्व के प्रभाग क्रमांक 147 में टाटा पावर के गेट के बाजू में नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यहां बियर बार बनाया जा रहा है। इसका कार्य शनिवार, रविवार और होली की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए कराया जा रहा है।
सूत्र बताते हैं कि इस अवैध निर्माण को पूरा कराने के लिए अभियंताओं ने मोटी रकम ली है। लोग बता रहे हैं कि अवैध निर्माण का कुछ हिस्सा गटर के ऊपर बनाया जा रहा है। इसे लेकर मनपा मुख्यालय से लेकर सहायक अभियंता अमित रावूल को शिकायत दी गई है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर शून्य है। बता दें की मनपा मुख्यालय में दी गई शिकायत संख्या 0723173 825 है। इसके अलावा स्थानीय समाजसेवकों ने लिखित शिकायत भी की है। लेकिन मोटी रकम लेने के करण मनपा एम पूर्व के भ्रष्ट अभियंता टाल मटोल करने के चक्कर में हैं।
नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे इस कार्य का विरोध कुछ लोग कर भी रहे हैं। इस रास्ते से जवाहर विधा भवन के छात्रों का आना जाना भी है। लोगों का कहना है कि नियमानुसार स्कूल, कॉलेज, मंदिर या सार्वजनिक इलाके में इस तरह के बीयर बार नहीं होना चाहिए।
सूत्रों की माने तो इस अवैध निर्माण को पूरा करने के लिए अभियंताओं ने लाखों रूपये लिए हैं। भ्रष्टाचार की गंगा में गोता लगाने वाले मनपा एम पूर्व के बिल्डिंग एंड फैक्ट्री विभाग के अभियंताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, उन्हें किसी तरह पैसा चाहिए। इस मुद्दे पर शिवसेना के कई कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक, मनपा एम पूर्व के सहायक आयुक्त और डी एम सी से मिलने की तैयारी में हैं। चूंकि मनपा मुख्यालय में दी गई शिकायत संख्या, 0723173 825 पर मंगलवार तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नोट : तस्वीर में दिख रहा है कि बियर बार के लिए कराए जा रहे हैं निर्माण कार्य।