मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच की पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कंबोडिया में बैठे साइबर ठगों को भारतीय मोबाइल नंबर और OTP उपलब्ध कराते थे। कार्रवाई में 669 सक्रिय SIM कार्ड और करीब 100 मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। जांच एक व्यक्ति से हुई कथित ₹22.30 लाख की निवेश ठगी के बाद शुरू हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर SIM सक्रिय करता था, जबकि दूसरे आरोपी इन SIM से OTP हासिल कर उन्हें कंबोडिया स्थित साइबर ठगों तक पहुंचाते थे। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।