काशीगांव में डकैती की तैयारी कर रहा गिरोह पकड़ा, पांच गिरफ्तार

मुंबई : काशीगांव में पुलिस ने कथित रूप से हथियारबंद डकैती की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी कार से दो देसी पिस्तौल, धारदार हथियार और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। पुलिस को 13 सितंबर को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सिल्वर रंग की होंडा सिटी कार से वारदात की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद माणिकपुर और काशीगांव पुलिस की टीम ने पीछा कर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक शुरुआती कार्रवाई के दौरान दो आरोपी भाग निकले थे, जिन्हें बाद में पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ तीन राज्यों में 33 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *