ईद-ए-मिलाद से जुड़े वीडियो पर तीन इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई : मुंबई पुलिस ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी समारोह के दौरान हुए विवाद और झड़प से जुड़े एक वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में कार्रवाई की है। कालाचौकी पुलिस ने तीन इंस्टाग्राम अकाउंट के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो से सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका जताई गई। इसी को देखते हुए पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अकाउंट संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।


बताया जा रहा है कि ईद जुलूस के दौरान मुंबई के परेल-चिंचपोकली क्षेत्र में तनाव और दो गुटों के बीच विवाद की घटना सामने आई थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो का उद्देश्य क्या था और उससे सार्वजनिक शांति या सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोई कोशिश हुई या नहीं।
पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रख रही है और लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों या भड़काऊ सामग्री को बिना सत्यापन के साझा न करें। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *