मुंबई : पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील मानी जाने वाली मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के मुंबई, उरण, तारापूर, ठाणे, नासिक, नागोठणे, मनमानड, सिन्नर, थळवायशेत, पिंपरी चिंचवड, छत्रपती संभाजीनगर, भुसावळ, रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इथं मॉक ड्रील शुरू हो गई है। इन अभ्यासों में आग लगने पर नियंत्रण, घायलों को निकालना और प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया गया. यह अभ्यास नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करने तथा देश की सुरक्षा में उनकी भूमिका को स्पष्ट करने का एक प्रयास है। मुंबई, दिल्ली के साथ देश के कई राज्यों में मॉक ड्रील हुई है।