मुंबई : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ड्रग इंस्पेक्टर ग्रुप-बी स्क्रीनिंग परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच ने मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो परीक्षा अभ्यर्थी और दो कथित बिचौलिए शामिल हैं। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभ्यर्थियों की पहचान साजिद सांडे और विजय किंगर के रूप में हुई है, जबकि कथित बिचौलियों में संदीप खलाटे और भैरवनाथ कदम शामिल हैं। पुलिस का आरोप है कि दोनों अभ्यर्थियों ने परीक्षा का प्रश्नपत्र अवैध तरीके से हासिल किया था। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र किस माध्यम से लीक हुआ तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे।