बीएमसी में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति को सत्ता मिलना तय

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के नतीजे करीब-करीब आ चुके हैं। आज 16 जनवरी को मतगणना हो रही है। 15 जनवरी को 29 महानगरपालिकों के लिए चुनाव हुए थे। मतगणना से स्पष्ट हो चुका है कि बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति को सत्ता मिल जाएगी और तय है कि बीजेपी पिछले 45 सालों में पहली बार मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में सत्ता में आएगी, क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि मुंबई में बीजेपी और शिंदे सेना 122 सीटों पर आगे चल रही है। इस बड़ी जीत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित देश के बीजेपी के नेतागण बधाई दे रहे हैं।
अपनी खुशी का इजहार करती मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस।

इस जीत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि वह इस जीत से बहुत खुश हैं। वह इस जीत से अभिभूत हैं। महाराष्ट्र की 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में चुनाव नतीजों में बीजेपी ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह पार्टी के हर कार्यकर्ता, लीडरशिप और देवेंद्र फडणवीस की जीत है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के सीनियर नेताओं के मार्गदर्शन में यह बड़ी जीत हासिल की है। जिससे मैं बहुत खुश हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *